{"_id":"5dffa6108ebc3e87cb39c557","slug":"fire-in-hotel-and-shop-balrampur-news-lko499157173","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात कारणों से लगी होटल व दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात कारणों से लगी होटल व दुकान में लगी आग
विज्ञापन
उतरौला। मोहल्ला आर्यनगर में शनिवार की रात पान की दुकान व होटल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से दुकान व होटल में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
होटल मालिक सुखराम ने बताया कि खाकीदास मंदिर के पास वह होटल चलाता है। शनिवार की रात 9 बजे वह होटल बंद कर घर चला गया था। रविवार की सुबह किसी ने फोन कर सूचना दी कि होटल और बगल में स्थित पान की दुकान जल गई है। जब होटल पहुंचकर देखा तो सारा सामान जलकर राख हो चुका था।
घटना की सूचना पर पहुंचे लेखपाल बेंचनराम शास्त्री ने क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसीलदार को भेज दिया है। एसआई रमन सिंह और चौकी इंचार्ज राम नरायन ने पीड़ित को 1500 रुपये की आर्थिक सहायता भी दी है। एसडीएम अरुण कुमार गौड़ ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर शीघ्र ही पीड़ित को मुआवजा दिलाया जाएगा।