फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Financial assistance of five lakh to the wife of deceased journalist

मृतक पत्रकार की पत्नी को पांच लाख की आर्थिक मदद

Sun, 29 Nov 2020 09:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 09:47 PM IST
विज्ञापन
Financial assistance of five lakh to the wife of deceased journalist
बलरामपुर में मृतक पत्रकार की पत्नी को सहायता राशि का चेक देते सदर विधायक व डीएम - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। बीते दिन आग में जिंदा जलकर मरे ग्राम कलवारी निवासी पत्रकार राकेश सिंह निर्भीक की पत्नी विभा सिंह को डीएम कृष्णा करुणेश तथा सदर विधायक पल्टूराम ने रविवार शाम पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद दी है। इस अवसर पर आयुक्त देवीपाटन मंडल एसबीएस रंगाराव व डीआईजी डॉ. राकेश सिंह ने मृतक के परिजनों को दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया और शोक संवेदना भी व्यक्त की।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री चंद्र प्रकाश सिंह, एसपी देवरंजन वर्मा, जिला महामंत्री भाजपा बृजेंद्र तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी भाजपा डीपी सिंह व तमाम ग्रामीणों ने मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। इन लोगों ने कहा कि यह घटना अत्यंत निंदनीय है। विभा सिंह और दो बेटियों को हर संभव मदद दी जाएगी। दोनों बेटियों को निशुल्क शिक्षा व क्षतिग्रस्त के मरम्मत कराने की व्यवस्था प्रशासन करेगा। शीघ्र ही घटना के दोषी सलाखों के पीछे हो यह मांग भी लोगों ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed