फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Farmers received Rs 49.66 crore

Balrampur News: किसानों को मिले 49.66 करोड़ रुपये

Fri, 13 Mar 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 13 Mar 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Farmers received Rs 49.66 crore
बलरामपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत शुक्रवार को जिले के 2 लाख 48 हजार 334 किसानों के बैंक खातों में 22वीं किस्त भेजी गई। प्रत्येक किसान को दो हजार रुपये के हिसाब से कुल 49 करोड़ 66 लाख 68 हजार रुपये सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर किए गए।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिले के विकास भवन सहित सभी नौ विकास खंड कार्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण किसानों और अधिकारियों को दिखाया गया। विकास भवन में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम मनोहर तिवारी ने कहा कि किसानों को सम्मान निधि मिलने से खेती किसानी के कार्यों में सहूलियत मिलेगी। उप निदेशक कृषि श्याम नारायण राम ने बताया कि 8166 किसान विभिन्न कारणों से इस किस्ज से वंचित रह गए। उन्होंने बताया कि जिन किसानों के बैंक खाते में आधार लिंक नहीं है, ई-केवाईसी अधूरी है या अन्य तकनीकी त्रुटियां हैं, उन्हें इस बार किस्त नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

खेती में मिलती है सहूलियत
गैसड़ी क्षेत्र के किसान रामलाल ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि मिलने से बीज, खाद और अन्य कृषि कार्यों में काफी सहूलियत मिलती है। इससे छोटे किसानों को आर्थिक सहारा मिलता है। तुलसीपुर क्षेत्र के किसान मोहम्मद इस्माइल ने कहा कि समय-समय पर मिलने वाली यह सहायता खेती के लिए उपयोगी साबित होती है। इससे खेती की लागत का कुछ हिस्सा पूरा हो जाता है। वहीं, हरैया क्षेत्र के किसान शिवपूजन ने बताया कि योजना की राशि सीधे बैंक खाते में आने से पारदर्शिता बनी रहती है और किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed