फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Farmer did not get payment of wheat for one year

किसान को एक साल से न मिला गेहूं का भुगतान

Mon, 23 May 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Farmer did not get payment of wheat for one year
उतरौला (बलरामपुर)। स्थानीय तहसील के एक किसान को एक साल से सरकारी केंद्र पर बेचे गयेे 30 क्विंटल गेहूं का 59,250 रुपये भुगतान नहीं हो सका है। पीड़ित किसान ने मुख्यमंत्री व डीएम को पत्र भेजकर उपज का भुगतान दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

उतरौला तहसील के मझारी वाछिल निवासी अनुराग सिंह ने मुख्यमंत्री व डीएम को भेजे गये पत्र में कहा है कि उन्होंने 25 मई 2021 को पीसीएफ के क्रय केंद्र खरदौरी पर अपना 30 क्विंटल गेहूं बेचा था। एक साल से उनका 59,250 रुपये का भुगतान अटका है। उपज का भुगतान न मिलने से घर गृहस्थी चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसान ने मुख्यमंत्री व डीएम से मांग की है कि सरकारी केंद्र पर बेचे गये गेहूं के मूल्य का भुगतान कराया जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ नरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि सरकारी केंद्रों पर गेहूं व धान की खरीद के बाद आरटीजीएस के माध्यम से संबंधित किसान के बैंक खाते में सात दिन के अंदर हर हाल में भुगतान कर दिया जाता है। अनुराग सिंह के मामले की जांच कराकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। गेहूं व धान की खरीद पीओएस मशीन से की जा रही है, जिसका सारा विवरण ऑनलाइन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed