फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Complainants will now receive an acknowledgment for their complaints at the police station

Balrampur News: थाने में अब फरियादियों को मिलेगी शिकायत की रिसीविंग

Sat, 29 Aug 2026 10:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 29 Aug 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Complainants will now receive an acknowledgment for their complaints at the police station
फोटो-5-बलरामपुर के लोगों की ​शिकायत सुनते एसपी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ।-स्रोत : ​विभाग
बलरामपुर। जिले के 16 थानों और चार कोतवालियों में फरियाद लेकर पहुंचने वाले लोगों को अब शिकायत देने के बाद रिसीविंग भी मिलेगी। पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने फरियादियों की सुनवाई को व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए सभी थानों और कोतवालियों में विशेष डेस्क स्थापित करने की पहल की है। डेस्क पर मिलनसार और मृदुभाषी उपनिरीक्षक की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन


नई व्यवस्था के तहत थाने पहुंचने पर फरियादी सबसे पहले विशेष डेस्क पर अपनी शिकायत दर्ज कराएंगे। उपनिरीक्षक उनकी पूरी बात सुनने के साथ ही प्रकरण की प्रकृति और गंभीरता को समझेंगे। इसके बाद मामले की जांच के लिए संबंधित विवेचक का निर्धारण किया जाएगा। शिकायतकर्ता को इसकी रिसीविंग भी दी जाएगी। इससे शिकायत सही अधिकारी तक पहुंचाने में आसानी होगी और फरियादी को अपनी समस्या लेकर इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को व्यवस्था प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए हैं। फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए और उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए। विशेष डेस्क से शिकायतों की प्रारंभिक सुनवाई और उन्हें संबंधित विवेचक तक पहुंचाने की प्रक्रिया अधिक स्पष्ट होगी। इससे शिकायत निस्तारण में पारदर्शिता बढ़ने के साथ आमजन का पुलिस पर भरोसा भी मजबूत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed