{"_id":"6a930fcc60f42105440676ed","slug":"a-special-public-hearing-for-women-will-be-held-two-days-every-month-balrampur-news-c-99-1-slko1019-153969-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: हर माह दो दिन होगी महिलाओं की विशेष जनसुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: हर माह दो दिन होगी महिलाओं की विशेष जनसुनवाई
Sat, 29 Aug 2026 10:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 29 Aug 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। महिलाओं की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए जिले में हर माह दो दिन विशेष जनसुनवाई होगी। डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में होने वाली इस जनसुनवाई को ‘मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद’ नाम दिया गया है। जिला सेवायोजन अधिकारी मीता गुप्ता को इसका नोडल अधिकारी बनाया गया है।
डीएम ने बताया कि प्रत्येक माह के द्वितीय और चतुर्थ बुधवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में महिलाओं की विशेष जनसुनवाई होगी। इसमें महिलाएं अपनी समस्याएं और शिकायतें सीधे अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगी। नोडल अधिकारी के सहयोग के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी, महिला थाने की प्रभारी निरीक्षक और बाल कल्याण समिति की महिला सदस्यों को नामित किया गया है।
नामित अधिकारियों को निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित रहकर जनसुनवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। नोडल अधिकारी प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण की निगरानी करेंगी। साथ ही शिकायतों से संबंधित पत्राचार और अभिलेखों का नियमित रखरखाव भी सुनिश्चित किया जाएगा।