{"_id":"6522e93fba473317fc0631f6","slug":"explanation-sought-from-32-absent-health-workers-balrampur-news-c-99-1-slko1018-3496-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: गैरहाजिर 32 स्वास्थ्य कर्मियों से स्पष्टीकरण तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: गैरहाजिर 32 स्वास्थ्य कर्मियों से स्पष्टीकरण तलब
Sun, 08 Oct 2023 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 08 Oct 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के सीएचसी तुलसीपुर में मेले का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ. मुकेश रस्तोगी व अन्य।
बलरामपुर। जिले में रविवार को आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयुष्मान भव: मेला और 24 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया। स्वास्थ्य मेले में बिना सूचना के गायब रहने पर सीएमओ ने 32 स्वास्थ्य कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा है। तीन दिन के अंदर संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने रविवार को सीएचसी तुलसीपुर, गैसड़ी व पचपेड़वा का निरीक्षण किया। सीएमओ ने मेले में लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश अधीक्षकों को दिया। सीएचसी पचपेड़वा में गंदगी व जलजमाव मिलने पर नाराजगी जताते हुए अधीक्षक को नियमित साफ-सफाई कराए जाने का निर्देश दिया। तीनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए 32 स्वास्थ्य कर्मियों से सीएमओ ने स्पष्टीकरण मांगा है। तीन दिन के अंदर संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की बात कही है। इस अवसर पर सीएचसी तुलसीपुर के अधीक्षक डॉ. सुमंत सिंह चौहान, सीएचसी गैसड़ी के अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार, सीएचसी पचपेड़वा के अधीक्षक डॉ. विजय कुमार, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्र, जिला कार्यक्रम प्रबंधक शिवेंद्र मणि त्रिपाठी, दिलीप मौर्य व अमित चौधरी आदि मौजूद रहे।
3,323 मरीजों का किया उपचार
सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आयुष्मान भव: मेले में चिकित्सकों ने 1,385 मरीजों का परीक्षण कर दवा वितरित की। मरीजों को स्वस्थ रहने के लिए तमाम उपयोगी सुझाव दिए। इसके अलावा 24 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 1,938 मरीजों की जांच कर उपचार किया गया।