{"_id":"6b0c66f16302f900070704a7","slug":"emphasized-the-inclusion-of-eligible-voters-names-balrampur-news-c-99-1-slko1018-158510-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने पर दिया जोर
Sun, 29 Nov 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 29 Nov 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
फोटो-18-बलरामपुर के एमपीपी इंटर कॉलेज में बूथ का निरीक्षण करते ऑब्जर्वर गौरव श्रीवास्तव व अन्य
बलरामपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र में चल रहे मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान की प्रगति का जायजा लेने के लिए रविवार को ऑब्जर्वर गौरव श्रीवास्तव ने एमपीपी इंटर कॉलेज स्थित पांच बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ संख्या 120, 121, 122, 123 और 124 पर पहुंचकर बीएलओ से पुनरीक्षण कार्य की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने नए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने के लिए फॉर्म-6, अपात्र एवं मृतक मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 और मतदाता सूची में दर्ज विवरणों में संशोधन के लिए फॉर्म-8 भरने की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएं और सूची में दर्ज त्रुटियों को समय से दूर किया जाए।
इस मौके पर मौजूद भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस ने कहा कि शुद्ध मतदाता सूची मजबूत लोकतंत्र का आधार है। कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे, इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करें।
विज्ञापन
इस दौरान उपजिलाधिकारी बलरामपुर मनोज कुमार, उपजिलाधिकारी उतरौला योगेंद्र शरण शाह, तहसीलदार सदर शशांक शेखर मिश्र, नायब तहसीलदार राजेश यादव और लेखपाल पुनीत मिश्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।