फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   electricity village

Balrampur News: केबल ब्लास्ट, 40 गांवों की बिजली गुल

Sat, 20 May 2023 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 20 May 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
electricity village
पिपरहवा चौराह (बलरामपुर)। केबल ब्लास्ट होने से शुक्रवार शाम से हरैया फीडर के 40 गांवों में बिजली गुल है। बिजली न आने से इन गांवों में रहने वाले 20 हजार से अधिक लोग अंधेरे में जीवन यापन करने को विवश हैं। उमस भरी गर्मी में बिना लाइट के रात गुजारनी पड़ रही है। उपभोक्ताओं ने केबल की मरम्मत कराकर जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के पिपरहवा, कल्याणपुर, अर्जुनपुर, नैकिनिया, नंदमहरा, भंगहा कला, इमिलिया,शंकरपुर, सिटकिहवा, प्रेमनगर व बंकटवा सहित करीब 40 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप होने से लोगों परेशान रहे। राजेश कुमार, छोटकन, संजीव कुमार, पप्पू व दिनेश ने बताया कि बिजली न आने से गर्मी में जीवन यापन मुश्किल हो गया है। इन्वर्टर डिस्चार्ज हो जाने के कारण मोबाइल भी चार्ज नहीं हो सका है। जेई रामनरेश ने बताया कि तुलसीपुर के पास जमीन के अंदर केबल ब्लास्ट होने के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई है। केबल ठीक कराने के लिए खोदाई कराई जा रही है केबल बदलकर जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed