{"_id":"69370bc7716c74092207b8a1","slug":"electricity-poles-and-wires-are-being-removed-at-fulwaria-bypass-intersection-balrampur-news-c-99-1-brp1008-138493-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: फुलवरिया बाईपास चौराहे पर हटाए जा रहे बिजली के पाेल व तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: फुलवरिया बाईपास चौराहे पर हटाए जा रहे बिजली के पाेल व तार
Mon, 08 Dec 2025 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। ट्रक और बस भिड़ंत में तीन की मौत के बाद सड़क सुरक्षा के कार्य शुरू हुए हैं। फुलवरिया बाईपास चौराहे पर बिजली के पोल, तार व ट्रांसफार्मर सोमवार को हटवा दिए गए हैं। सड़क हादसों में कमी लाने के लिए चौराहे के चारों तरफ 100 फीट के दायरे में सभी अतिक्रमण हटवा दिए गए हैं। अधिशासी अभियंता पॉवर कार्पोरेशन बलरामपुर अजय सिंह ने बताया कि फुलवरिया बाईपास चौराहे को ब्लैक स्पॉट घोषित किया गया है। आए दिन हो रहे सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए पाेल, तार व ट्रांसफाॅर्मर हटवा दिए गए हैं। हादसे वाले स्थान और उससे पहले लगे दो ट्रांसफार्मर को पीछे लगा दिया गया है। चौराहे के पास लगे पेड़ों को कटवा दिया गया है। चौराहे का निर्माण कराया जा रहा है। पांच फीट तक चौराहे की दीवार तैयार हो गई है।
विज्ञापन