Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Electrical wires collapsed on school

स्कूल पर टूटकर गिरा बिजली तार, बाल-बाल बचे लोग

Sat, 09 Nov 2019 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Electrical wires collapsed on school
तुलसीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बजरंगबली चौराहे के निकट स्थित स्कूल के भवन पर अचानक बिजली का तार टूटकर गिर गया। घटना में लोग बाल-बाल बच गए। स्कूल में छुट्टी होने के चलते कोई हादसा नहीं हुआ। शिक्षकों व अभिभावकों ने एक्सईएन पावर कार्पोरेशन तुलसीपुर से जर्जर बिजली के तारों को बदले जाने की मांग की है जिससे भविष्य में कोई हादसा न हो।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय तुलसीपुर दक्षिणी के शिक्षक अनवारुल हक ने शनिवार को बताया कि अचानक छत के ऊपर से गुजर रहा बिजली का तार टूटकर भवन पर गिर गया। जर्जर होने के चलते बिजली का तार टूटकर गिरा है। स्कूल में छुट्टी थी इसलिए कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। शिक्षक ने बताया कि जर्जर बिजली तार को स्कूल के भवन के ऊपर से हटवाने के लिए कई बार उच्चाधिकारियों को लिखित शिकायत की गई। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान डीएम को भी समस्या से अवगत कराया गया। लेकिन अभी तक जर्जर बिजली के तार बदले नहीं जा सके है।
विज्ञापन

अभिभावक मोहन जायसवाल, रहमान उल हुदा, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, नसीम व राम सेवक आदि ने आक्रोश जताते हुए कहा कि विभागीय अफसरों की लापरवाही के चलते उनके बच्चों का भविष्य सुरक्षित नहीं लग रहा है। जर्जर तार टूटकर गिरने से कभी उनके बच्चे बड़े हादसे का शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावकों ने डीएम से समस्या का निराकरण कराए जाने की मांग की है। जेई तुलसीपुर संतोष मौर्य ने बताया कि जर्जर बिजली के तार बदलने के लिए उच्चाधिकारियों से अनुमति मांगी गई है। शीघ्र ही पुराने तारों को बदलकर समस्या का निराकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed