{"_id":"60c3825d8ebc3ee48c04df2e","slug":"during-the-demonstration-there-was-a-scuffle-between-the-police-and-the-congressmen-balrampur-news-lko581982174","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शन के दौरान पुलिस व कांग्रेसियों के बीच धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शन के दौरान पुलिस व कांग्रेसियों के बीच धक्का-मुक्की
विज्ञापन
बलरामपुर। धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस व कांग्रेसियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। डीजल पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेसियों ने शुक्रवार को वीर विनय चौराहे पर धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में नगर कोतवाली की पुलिस कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया और सभी लोगों को कोतवाली ले आई। कोतवाली से कुछ देर बाद सभी कांग्रेसियों को छोड़ दिया गया।
कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को डीजल-पेट्रोल व खाद्य पदार्थों की महंगाई को लेकर वीर विनय चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया गया।
धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि कैंप कार्यालय से पैदल यात्रा कर वीर विनय चौराहे तक आए है जहां कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के आह्वान पर विरोध प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
धरने के दौरान महंगी बिजली, महंगा तेल-अब देखो मोदी का खेल, पेट्रोलियम का मूल्य जीएसटी के दायरे में लाओ और योगी-मोदी मुर्दाबाद जैसे नारे लगाए गए। कांग्रेस का जुलूस झारखंडी, बहराइच रोड से होकर वीर विनय चौराहे की तरफ जैसे बढ़ा वहां पर पहुंची पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की।
पुलिस के रोकने के बावजूद कांग्रेस वीर विनय चौराहे पर पहुंच गए और काफी देर तक सड़क पर बैठ कर धरना प्रदर्शन किया। रास्ता जाम कर दिया। मौके पर मौजूद मजिस्ट्रेट के निर्देश पर कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया और कोतवाली ले आई।