Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   A 1.5 km road will be constructed at a cost of 1.5 crore; drain construction is also in its final stages

Balrampur News: डेढ़ करोड़ से बनेगी डेढ़ किमी सड़क, नाला निर्माण भी अंतिम चरण में

Sun, 29 Nov 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 29 Nov 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
A 1.5 km road will be constructed at a cost of 1.5 crore; drain construction is also in its final stages
फोटो-22-बलरामपुर के तुलसीपुर में बनाई जा रही सड़क ।-संवाद
तुलसीपुर। लंबे समय से जर्जर सड़क और जलभराव की समस्या से जूझ रहे तुलसीपुर नगरवासियों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। आदर्श नगर पंचायत में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क और नाले का निर्माण कराया जा रहा है। शनिवार रात से सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो गया है, जबकि लाल चौराहे से पुरानी मछली मंडी तक नाला निर्माण भी अंतिम चरण में है।
विज्ञापन


लाल चौराहे से हनुमानगढ़ी होते हुए नई बाजार चौक से बलरामपुर चौराहा रोड स्थित गंदेली पुलिया तक सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। पहले चरण में हनुमानगढ़ी मंदिर के निकट रेलवे क्रॉसिंग संख्या 122 से गंदेली पुलिया तक काम शुरू किया गया है। इसके तहत पुरानी सड़क की खुदाई, क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत और पैचिंग के बाद हॉटमिक्स से सड़क बनाई जा रही है। शनिवार देर रात रेलवे क्रॉसिंग से थाना मोड़ तक हॉटमिक्स का काम पूरा करा लिया गया।
विज्ञापन


नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अदनान फिरोज ने बताया कि करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी यह सड़क वर्ष 2011-12 में बनी थी। लंबे समय से जर्जर होने के कारण राहगीरों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी। अगले चरण में हनुमानगढ़ी मंदिर से लाल चौराहे तक सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसके बाद बैरागी पुरवा मार्ग और श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग पर भी जरूरत के अनुसार पैचिंग और हॉटमिक्स का काम कराया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि तीन से चार दिनों में सड़क निर्माण पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदनान फिरोज ने नगरवासियों से निर्माण कार्य में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि नई सड़क की सुरक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। सड़क पूरी तरह मजबूत होने तक उस पर बाइक का स्टैंड लगाने और नुकीली वस्तुओं का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।


सड़क निर्माण शुरू होने पर नगरवासियों ने राहत जताई है। मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि सड़क बनने से गड्ढों और धूल की समस्या से छुटकारा मिलेगा। बाजार और मुख्य मार्गों पर आवागमन भी आसान होगा। बाबुल चक्रवर्ती ने कहा कि नाला निर्माण पूरा होने से बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या दूर होने की उम्मीद है। वहीं, श्याम बिहारी अग्रहरि के मुताबिक सड़क दुरुस्त होने से व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। ग्राहकों और राहगीरों की आवाजाही आसान होने के साथ ही क्षेत्र की तस्वीर भी बदलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed