फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Drivers will get A grade if they drive the bus carefully

Balrampur News: सावधानी से बस चलाने पर चालकों को मिलेगा ए ग्रेड

Fri, 06 Oct 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 06 Oct 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Drivers will get A grade if they drive the bus carefully
बलरामपुर। रोडवेज बसों के संचालन की व्यवस्था को सुधारने के लिए परिवहन विभाग ने नई व्यवस्था लागू की है। डिपो में कार्यरत सभी रोडवेज बस चालकों को श्रेणीबद्ध किया जा रहा है। सबसे अच्छे बस चालकों को ए श्रेणी में स्थान दिया जाएगा।
विज्ञापन

चालकों के श्रेणी निर्धारण करने में उनके कौशल और सतर्कता को ध्यान में रखा जाएगा। जो बस चालक निम्न श्रेणी में आएंगे, उन्हें प्रशिक्षण दिलाकर उनकी श्रेणियों में बदलाव किया जाएगा। अपर प्रबंध निदेशक अन्नपूर्णा गर्ग की ओर से इसके लिए आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

जिले से 65 रोडवेज बसों का संचालन होता है। जिनके लिए 75 ड्राइवर हैं। रोडवेज में प्रतिदिन अच्छा और खराब प्रदर्शन करने वाले बस चालकों को पांच श्रेणियों में बांटा जाएगा। ए श्रेणी में वे बस चालक होंगे, जिनसे कभी कोई दुर्घटना न हुई हो। बी श्रेणी में उन बस चालकों को शामिल किया जाएगा, जिनसे दुर्घटना में पांच हजार रुपये से कम क्षति हुई हो और कोई व्यक्ति घायल न हो हुआ हो। सी श्रेणी में उन्हें शामिल किया जाएगा, जिनसे हादसे में 50 हजार की क्षति, कोई भी व्यक्ति मामूली घायल हुआ हो और किसी भी मामले के चलते बस थाने में बंद न हुई हो। डी श्रेणी में 50 हजार रुपये की क्षति व गंभीर घायल, बस सात दिन से अधिक ऑफ रूट रही हो और किसी मामले में बस थाने में बंद हुई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे निम्न श्रेणी ई श्रेणी होगी। इसमें वे बस चालक शामिल किए जाएंगे, जिनसे हादसे में किसी व्यक्ति की मौत या विकलांगता हो गई है। बी, सी, डी श्रेणी में आने वाले चालकों पर विभागीय जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई तय होगी। ई श्रेणी में आने वाले चालकों की विस्तृत समीक्षा करने के बाद जांच कर कार्रवाई होगी।

संचालन पर रहेगी नजर
बसाें के चालकों को सावधानीपूर्वक वाहन चलाने का निर्देश दिया गया है। उनके संचालन पर नजर रखी जा रही है और तय नियमों के तहत श्रेणी तय की जाएगी।
- वीके वर्मा, एआरएम रोडवेज बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed