फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Drinking water supply stopped in 25 houses due to digging of sewer line

Balrampur News: सीवर लाइन की खोदाई से 25 घरों में पेयजल आपूर्ति ठप

Thu, 12 Dec 2024 10:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
Drinking water supply stopped in 25 houses due to digging of sewer line
बलरामपुर। सीवर पाइपलाइन की खोदाई के कारण शहर के रमना मोहल्ले के 25 घरों की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मोहल्ला वासी सैय्यद साहब हसन, नईम सिद्दीकी, नदीम अंसारी, वसीम, बदरुदजमा, शाहीन व रूबी आदि ने बताया कि छह माह पहले घरों के सामने से सीवर लाइन का पाइप डालने के लिए खोदाई की गई थी। इसके बाद से घरों में नगर पालिका की पेयजल आपूर्ति में समस्या आ रही है। पेयजल की रफ्तार इतनी धीमी रहती है कि एक बाल्टी पानी भरने में करीब एक घंटे का समय लग जाता है। बताया कि इसकी शिकायत कई बार नगर पालिका और सीवर लाइन की खोदाई करने वालों से की गई लेकिन, समस्या का समाधान नहीं हो सका।

हो रहा प्रयास
वार्ड में सीवर पाइपलाइन की खोदाई के बाद नई पाइप लाइन डालने पर भी 20 से 25 घरों में पानी की सप्लाई प्रभावित हुई है। इसकी कई बार शिकायत जल निगम से की गई है। अब पालिका के जलकल कर्मियों से वार्ड में जगह-जगह खोदाई करवा कर लाइन में आई समस्या को खोजा जा रहा है। - खलीकुर्रहमान, सभासद
विज्ञापन

जल निगम को लिखा गया पत्र
सीवर पाइप लाइन का काम पूरा होने के बाद नगर के कई मोहल्लों से पानी की सप्लाई धीमी गति से आने कई जगह पर सप्लाई न आने और कई स्थानोंं पर लीकेज की शिकायत मिली है। इन समस्याओं का जल्द निस्तारण करने के लिए जल निगम को पत्र भेजा गया है। छोटे-छोटे पाइपलाइन की समस्याओं को पालिका के कर्मचारियों से सही कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लाल चंद मौर्य, ईओ नगर पालिका परिषद बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed