फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Dreams of drop out daughters will come true

ड्रॉप आउट बेटियों के सपने होंगे साकार

Sat, 28 Dec 2019 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Dreams of drop out daughters will come true
बलरामपुर। ड्रॉप आउट बेटियों के सपने अब साकार होंगे। सदर व हरैया ब्लॉकों में ड्रॉप आउट बेटियों को तीन दिवसीय ट्रेनिंग देकर उन्हें स्वास्थ्य व शिक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। डीपीओ केएम पांडेय ने दोनों ब्लॉकों के सीडीपीओ को 11 से 14 वर्ष तक की ड्रॉप आउट बेटियों को ट्रेनिंग दिलाकर उन्हें शिक्षा की मुहिम से जोड़ने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक के सीडीपीओ राकेश शर्मा ने शनिवार को बताया कि प्राथमिक विद्यालय महेशभारी व प्राथमिक विद्यालय धर्मपुर में 26 दिसंबर से किशोरी योजना के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू किया गया है। महिला कल्याण अधिकारी रागिनी मिश्रा ने बेटियों को स्कूलों से जुड़ने, कानून व अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

पोषण सखी मीरा तिवारी ने बेटियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
योग शिक्षक पुष्पेंद्र व शिवराम गुप्ता ने बेटियों को योगाभ्यास कराकर शारीरिक रूप से हृष्टपुष्ट रहने की सलाह दी। मुख्य सेविका सुमनलता, केश कुमारी पाठक, कार्यकर्ता गीता जायसवाल व श्रुति कीर्ति आदि ने भी बेटियों को जीवन में आगे बढ़ने के सपने दिखाए। हरैया सतघरवा ब्लॉके की सीडीपीओ प्रियंका दूबे ने बताया कि दो स्कूलों में सखी व सहेलियों को तीन दिवसीय ट्रेनिंग देकर उन्हें शिक्षा व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed