{"_id":"5e08e0878ebc3e87fa54e87e","slug":"deva-thapa-wrestler-of-nepal-dominated-balrampur-news-lko500287274","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल के देवा थापा पहलवान का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल के देवा थापा पहलवान का रहा दबदबा
विज्ञापन
बलरापुर के गैसड़ी बाजार में चल रहे दंगल में दमखम दिखाते पहलवान।
- फोटो : BALRAMPUR
गैसड़ी (बलरामपुर)। स्थानीय बाजार में चल रहे तीन दिवसीय दंगल के दूसरे दिन छह मुकाबले हुए। इनमें जहां नेपाल के देवा थापा पहलवान का दबदबा रहा वहीं एक मुकाबला बराबरी पर छूटा। दंगल का फाइनल मुकाबला 30 दिसंबर को होगा।
दंगल का शुभारंभ युवा समाजसेवी इरशाद हसन खां ने पहलवानों से हाथ मिलाकर किया। आयोजन के दूसरे दिन का पहला मुकाबला नेपाल के देवा थापा पहलवान और राजस्थान के शमशेर पहलवान के बीच हुआ जिसमें देवा पहलवान विजई हुए।
दूसरे मुकाबले में जम्मू कश्मीर के सलीम पहलवान ने पंजाब के सोही पहलवान को हराकर बाजी मार ली। तीसरा मुकाबला परवेज पहलवान व ठाकुर पहलवान के बीच हुआ जिसमें परवेज को जीत मिली।
विज्ञापन
चौथे मुकाबले में मझौली के शिवा त्रिपाठी पहलवान ने बृजदांव मारकर हरियाणा के राजवीर पहलवान को पटखनी दी। पांचवां मुकाबला राजस्थान के सोनू पहलवान व नेपाल के देवा थापा पहलवान के बीच हुआ जिसमें देवा पहलवान विजई हुए।
छठवां मुकाबला कलियर शरीफ के मोहम्मद परवेज पहलवान व हरियाणा के अशोक पहलवान के बीच बराबरी पर छूटा। इस अवसर पर लालजी जायसवाल, इरशाद हसन खां, जलालुद्दीन खां, राम निवास त्रिपाठी, राजन तिवारी, सुनील विश्वकर्मा व राजेश गुप्ता सहित कई दंगल अनुरागी मौजूद रहे।