{"_id":"684f0e5ddc846ce079021e84","slug":"deer-dies-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-balrampur-news-c-99-1-brp1008-127923-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से हिरन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से हिरन की मौत
Sun, 15 Jun 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 15 Jun 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
उतरौला (बलरामपुर)। भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों को भी प्यास बुझाने के लिए भटकना पड़ रहा है। इसके लिए रिहायशी इलाकों में आने वाले मवेशियों को सड़क हादसे में जान गवानी पड़ रही है। उतरौला-मनकापुर मार्ग पर मधुपुर पुल के पास रविवार को कुआनो जंगल से भटक कर आए हिरन की सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई।
राहगीरों ने हिरन के साथ हुए सड़क हादसे की जानकारी कुआनो जंगल उतरौला के रेंजर कपिल देव सिंह को दी। उन्होंने बताया कि मौके पर तत्काल वन विभाग की टीम भेजी गई। हिरन के शव को उतरौला के रेंज कार्यालय पर लाया गया जहां से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी चालक के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए कुआनो जंगल में पानी भरवाने की व्यवस्था भी कराई जा रही है जिससे जानवरों को प्यास बुझाने के लिए रिहायशी इलाकों में न भटकना पड़े।