{"_id":"684dc2d7ea377835bc031604","slug":"daughters-and-women-were-made-aware-about-safety-balrampur-news-c-99-1-brp1008-127867-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बेटियों व महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बेटियों व महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
Sun, 15 Jun 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। बेटियों व महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए शनिवार को अभियान चलाया गया। इसमें ऑपरेशन रक्षा, बचपन, नशा मुक्ति व खोज के बारे में बेटियों व महिलाओं को जानकारी दी गई।
एसपी विकास कुमार के निर्देश पर नगर कोतवाली के नारी सुरक्षा दल ने वीर विनय चौराहे पर साइबर सुरक्षा को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया। टीम ने बेटियों व महिलाओं को सरकारी योजनाओं के साथ ही हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, पुलिस कंट्रोल नंबर 112 के बारे में बताया।
टीम ने साइबर अपराधों जैसे ओटीपी शेयिरिंग, लकी ड्रॉ, फ्रॅाड कॉल, स्मार्ट एडिटिंग, वीडियो कॉल व बैंकिंग फ्रॅाड आदि के बारे में बताकर जागरूक किया। बताया कि साइबर अपराधी पहचान छिपाकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। इससे बचने के लिए किसी को ईमेल व आईडी पासवर्ड फारवर्ड न करें क्योंकि इंटरनेट का खाता हैक हो सकता है।
विज्ञापन
बताया कि हर खाते में जटिल व यूनिक पासवर्ड का ही प्रयोग करें। किसी को ओटीपी शेयर न करें। वित्तीय धोखाधड़ी होने पर राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तत्काल कॉल करें। जिले के सभी थानों के नारी सुरक्षा दल ने नगरों, कस्बों व गांवों में कार्यक्रम के जरिये लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।