फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Cyber cell

Balrampur News: साइबर सेल ने वापस कराए सात लाख 86 हजार रुपये

Thu, 28 Sep 2023 08:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 08:35 PM IST
विज्ञापन
Cyber cell
बलरामपुर। साइबर क्राइम सेल ने भारी सफलता हासिल की है। साइबर फ्राॅड के जरिए 44 लोगों के बैंक खाते से निकाले गए सात 86 हजार 100 रुपये साइबर क्राइम सेल की टीम ने वापस करा दिए हैं। पुलिस अधीक्षक ने साइबर सेल की सफलता को सराहा है।
विज्ञापन

एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को बताया कि साइबर अपराध व धोखाधड़ी की शिकायतों के निस्तारण के लिए थाना स्तर पर साइबर हेल्प डेस्क तथा जनपद स्तर पर जनपदीय साइबर सेल स्थापित है। पिछले कुछ महीनों में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शिकायतकर्ताओं ने साइबर अपराध के जरिए बैंक खातों से रुपये निकाले जाने की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की थी। पुलिस अधीक्षक ने जनपदीय क्राइम सेल को जांच के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार साइबर क्राइम सेल ने शिकायतों की जांच की। जांच में पाया गया कि बैंक खातों से रुपये बायोमीट्रिक का उपयोग करके निकाले गए हैं। सभी शिकायतों की गहनता से जांच करते हुए नेशनल पेमेंट काॅर्पाेरेशन व संबंधित बैंकों से समन्वय स्थापित किया गया। बैंकों के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्रवाई करते हुए साइबर क्राइम सेल ने 44 शिकायतकर्ताओं के सात लाख 86 हजार 100 रुपये उनके बैंक खातों में वापस करा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed