फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   सिरफिरे पति ने पत्नी के सिर में मारी गोली, मौत-

सिरफिरे पति ने पत्नी के सिर में मारी गोली, मौत-

Fri, 13 Apr 2018 11:48 PM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
सिरफिरे पति ने पत्नी के सिर में मारी गोली, मौत-
पत्नी के सिर में तमंचे से गोली मारकर हत्या
विज्ञापन


तुलसीपुर-महराजगंज तराई-बलरामपुर। एक युवक ने देर रात पत्नी के सिर में तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। परिवारीजन उसे लेकर अस्पताल गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के पीछे पारिवारिक कलह को कारण बताया जा रहा है।

घटना के बाद आरोपी घर से बैग व बाइक लेकर फरार हो गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति तथा सास, ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


घटना शुक्रवार मध्यरात्रि महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हड़पुर जनकपुर के मजरे गहिरवा में हुई। गहिरवा निवासी विवेक तिवारी (38)की शादी करीब 17 वर्ष पूर्व गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पुरैना प्रेमपुर निवासी धर्मराज मिश्रा की बेटी रेनू (35) से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मराज ने बताया कि उनकी बेटी को पति विवेक, ससुर सहजराम तिवारी तथा सास निर्मला देवी अक्सर प्रताड़ित करते थे। घर में आए दिन कलह का माहौल रहता था। रेनू के छह बच्चे हैं। ससुराल के लोग बीते वर्षों से रेनू को तरह तरह से परेशान करते थे। यह बात रेनू ने कई बार मायके वालों को बताई थी।

गुरुवार रात किसी बात को लेकर विवेक व रेनू के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद विवेक ने तमंचे से रेनू के सिर में गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी बैग व बाइक लेकर घर से फरार हो गया। रेनू को तुरंत सीएचसी तुलसीपुर लाया गया। जहां डाक्टर ने रेनू को मृत घोषित कर दिया। पिता द्वारा मां की हत्या किए जाने से मासूम बच्चे दहशत में हैं और रो रोकर उनका बुराहाल है।
दर्ज हुआ हत्या का केस
-गहिरवा गांव निवासी विवेक ने गुरुवार रात अपनी पत्नी रेनू की विवाद के चलते गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतका के पिता धर्मराज की तहरीर पर पति विवेक, ससुर सहजराम तथा सास निर्मला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
प्रमोद कुमार, एसपी बलरामपुर

बाक्स
बेटी को भी मारने का प्रयास कर चुका विवेक

बलरामपुर। गहिरवा गांव में गुरुवार रात पत्नी की गोली मारकर हत्या करने वाले विवेक पहले भी विवादों के घेरे में रहा है। विवेक व उसकी पत्नी रेनू की कुल छह संतानें हैं। विवेक पहले ठेकेदारी करता था।

इधर कुछ वर्षों से वह बेरोजगार था और घर पर रहता था। बताया जा रहा है कि विवेक बेरोजगार होने के चलते परेशान रहता था। इसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। रेनू बलरामपुर नगर में किराए का मकान लेकर बच्चों को पढ़ा रही थी। बीते माह स्कूल बंद होने पर वह बच्चों को लेकर घर गई थी।

करीब डेढ़ वर्ष पूर्व विवेक ने अपनी एक बेटी को भी मारने का प्रयास किया था। बलरामपुर से घर जाते समय विवेक ने बेटी को राप्ती नदी सिसई घाट पुल से नीचे फेंक दिया था। उस समय आस पास के लोगों ने बेटी को बचा लिया था।

इस मामले में किसी तरह की पुलिसिया कार्रवाई भी नहीं हुई थी। बताया जा रहा है कि विवेक ने घर में भी कई बार परिजनों पर हमला किया लेकिन इन हमलों में किसी की जान नहीं गई थी। मृतका भी इस इंतजार में थी कि धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा।


बताया जा रहा है कि गुरुवार रात रेनू बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी और विवेक अलग सो रहा था। रात की 11.30 बजे विवेक ने मार्टीन क्वायल मांगने के बहाने पत्नी के कमरे का दरवाजा खुलवाया और उसके सिर में गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed