{"_id":"596257064f1c1bf8468b4663","slug":"41499617030-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान पर कब्जेदारी को लेकर दो किशोरों का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान पर कब्जेदारी को लेकर दो किशोरों का अपहरण
Updated Sun, 09 Jul 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान पर कब्जेदारी को लेकर दो किशोरों का अपहरण
दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ दर्ज कराया केस
अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर। देहात थाना क्षेत्र के भलुहिया गांव में मकान की कब्जेदारी को लेकर 48 घंटे के अंदर दो किशोरों का अपहरण हो गया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ किडनैप का केस दर्ज कराया है।
बलरामपुर देहात थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि भलुहिया गांव में दो पक्षों के बीच मकान पर कब्जेदारी को लेकर विवाद चल रहा है। गत सात जुलाई को हरिहरगंज निवासिनी विद्यावती ने अपने (13) वर्षीय पति रजनीश के अपहरण का आरोप भलुहिया निवासी नंदू, राधेश्याम व अन्नू पर लगाया है। तीनों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया गया है। इसी बीच शनिवार शाम भलुहिया निवासी गुड़िया देवी ने तहरीर दी कि उनका देवर पवन (14) हरिहरगंज से घर वापस आ रहा था। रास्ते में जीप सवार बदमाशों ने पवन का अपहरण कर लिया। पवन के अपहरण का मामला सरेशाम होने से मौके पर भीड़ भी जुट गई थी। गुड़िया देवी की तहरीर पर पवन के अपहरण के मामले में हरिहरगंज निवासी गणेशदत्त शुक्ला व ध्रुव विश्वास के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों किशोरों के परिजनों से पूछताछ कर उनकी बरामदगी के लिए दबिश दे रही है। मकान पर कब्जेदारी को लेकर हुए दो किशोरों के अपहरण से पुलिस चकरघिन्नी बन गई है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।