{"_id":"5c0568dfbdec2241cd16c075","slug":"21543858399-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित खबर फाइन नंबर 12","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संशोधित खबर फाइन नंबर 12
Updated Mon, 03 Dec 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
छापेमारी में 197 घरेलू सिलिंडर जब्त, केस दर्ज
बलरामपुर। चार दुकानों से अवैध तरीके से प्रयोग किए जा रहे 197 घरेलू सिलिंडर प्रशासन ने जब्त किए हैं। चारों दुकानदारों के खिलाफ ललिया थाने में केस दर्ज कराया गया है।
सदर एसडीएम ने मथुरा बाजार के कई होटलों में छापा मारा। छापेमारी के दौरान हड़कंप मच गया। कई दुकानदार अवैध तरीके से घरेलू सिलिंडरों का प्रयोग करते हुए पाए गए।
सदर एसडीएम कुमार हर्ष ने बताया कि उन्होंने सोमवार को मथुरा बाजार में सिलेंडरों की हो रही कालाबाजारी को रोकने के लिए कई होटलों पर छापा मारा। शिकायत मिली थी कि घरेलू सिलिंडरों का प्रयोग होटलों में किया जा रहा है।
विज्ञापन
अवैध कार्य को रोकने के लिए छापा मार अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान वसीम की दुकान से 33 खाली घरेलू सिलिंडर तथा 29 भरे घरेलू सिलिंडर, आरिफ की दुकान से आठ खाली घरेलू सिलिंडर, मोहर्रम अली की दुकान से एक खाली व एक भरा घरेलू सिलिंडर तथा ननके सैनी के घर से 125 घरेलू सिलिंडर जब्त किए गए हैं।
सभी घरेलू सिलेंडरों को बरामद करके मथुरा बाजार के उस्मान नामक व्यक्ति के सुपुर्द कर दिया गया है और दुकानों को सील कर दिया गया है। पूर्ति निरीक्षक इंद्रभान को निर्देश दिया गया है कि चारों दुकानदारों के खिलाफ ईसी एक्ट के तहत केस दर्ज कराएं और जुर्माना लगाने की कार्रवाई करें।
एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक से केस दर्ज कराने व जुर्माना लगाकर कार्रवाई करने की रिपोर्ट भी तलब की है। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि ललिया थाने में चारों के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी गई है।
ललिया थानाध्यक्ष नरेंद्र बहादुर ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। एसडीएम के निर्देश पर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।