फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Attempt to attack Livestock Extension Officer with an axe

Hamirpur News: पशुधन प्रसार अधिकारी पर पर कुल्हाड़ी से हमले का प्रयास

Sat, 05 Sep 2026 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Attempt to attack Livestock Extension Officer with an axe
राठ (हमीरपुर)। जिगनी गांव में गोशाला का निरीक्षण करने गए पशुधन प्रसार अधिकारी पर तीन युवकों ने कुल्हाड़ी से हमले का प्रयास किया। उन्हें अपनी जान बचाकर भागना पड़ा। तीनों ने सरकारी काम में बाधा डाली और गाली-गलौज की। तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

मझगवां थाने के अटगांव निवासी प्रीतम सिंह गोहांड पशु चिकित्सालय में पशुधन प्रसार अधिकारी हैं। बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े चार बजे वह उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जिगनी गांव की गोशाला गए थे। वहां शिवेंद्र सिंह, रोमित सिंह और नमन कुमार गोशाला के अंदर आ गए। उन्होंने गोशाला में कीचड़, जलभराव और अव्यवस्थाओं को लेकर ग्राम प्रधान व सचिव को गाली दी। जब प्रीतम सिंह ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो शिवेंद्र ने उनके साथ भी गाली-गलौज की। शिवेंद्र सिंह ने सरकारी काम में बाधा डालते हुए पास खड़े व्यक्ति की कुल्हाड़ी छीनकर उन पर हमले का प्रयास किया।
विज्ञापन

प्रीतम सिंह को मौके से भागना पड़ा। उनकी बाइक और सरकारी अभिलेख बारिश में भीग गए। सूचना पर डायल 112 पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। चिकासी थानाध्यक्ष मयंक चंदेल ने बताया कि शिकायती पत्र के आधार पर तीनों युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed