{"_id":"6a9c55ad55d55eb960074e2f","slug":"livestock-owner-and-innocent-child-saved-from-drowning-banda-news-c-212-1-sknp1006-151668-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: डूबने से बचा पशुपालक और मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: डूबने से बचा पशुपालक और मासूम
Sat, 05 Sep 2026 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
बांदा। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक मासूम और पशुपालक पानी में डूब गए। दोनों को परिजन ने पानी से निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
मटौंध थाना क्षेत्र के गांव त्रिवेणी निवासी कौशल किशोर ने बताया कि उसके भाई सुशील (48) शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे गांव स्थित बरसाती ग्वाइन नाला से जानवरों को पार करा रहे थे, अचानक संतुलन बिगड़ जाने से वह डूबने लगे। वहां मौजूद अन्य ग्रामीणों ने उन्हें पानी में डूबने से बचा लिया। परिजन ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
उधर, तिंदवारी थाना क्षेत्र के गांव धौसड़ निवासी रामप्रसाद ने बताया कि उसकी बेटी दिव्यांशी (3) शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे घर के बाहर बाड़े की ओर जा रही थी, तभी सड़क किनारे पानी से भरी खंती में वह गिर गई। परिजन उसे डूबते देखा तो पानी से निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।