फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Seven-year-old boy dies, mother injured after e-rickshaw overturns.

Banda News: ई-रिक्शा पलटने से सात साल के बच्चे की मौत, मां घायल

Sat, 05 Sep 2026 11:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 05 Sep 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Seven-year-old boy dies, mother injured after e-rickshaw overturns.
फोटो-11- मृतक शिवा। फाइल फोटो
तिंदवारी (बांदा)। तिंदवारी-परसौड़ा संपर्क मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास ई-रिक्शा पलट जाने से दबकर मासूम की मौत हो गई। हादसे में मां गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव परसौड़ा निवासी शशिकांत मिश्र ने बताया कि उनकी पत्नी जय देवी शनिवार की दोपहर उपचार कराने तिंदवारी आईं थीं। ई-रिक्शा में बैठकर वह अपने पुत्र शिवा (7) के साथ गांव परसौड़ा जा रहीं थीं। रास्ते में हनुमान मंदिर के पास तेज रफ्तार ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में जय देवी और पुत्र शिवा घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पीएचसी तिंदवारी लाया गया। डॉक्टरों ने शिवा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक के चाचा आलोक मिश्रा ने आरोप लगाया कि चालक शराब के नशे में धुत था। लापरवाही ई-रिक्शा को चलाते हुए उसने घटना को अंजाम दिया है। शिवा अपने पिता की इकलौती संतान था। वह कस्बे के ही एक स्कूल में यूकेजी का छात्र था। थानाध्यक्ष तिंदवारी संदीप सिंह ने बताया कि ई-रिक्शा पलटने से हादसा हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

फोटो-11- मृतक शिवा। फाइल फोटो

फोटो-11- मृतक शिवा। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed