फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   He shot and killed his wife after returning from Delhi because she did not offer him water and started an argument.

Hardoi News: दिल्ली से आने पर पत्नी ने नहीं पूछा पानी, लड़ने लगी तो गोली मारकर की थी हत्या

Sat, 05 Sep 2026 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
He shot and killed his wife after returning from Delhi because she did not offer him water and started an argument.
फोटो-41-दुर्गा प्रसाद उर्फ दुर्गेश प्रसाद। संवाद
शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र के मिश्रीपुर गांव में पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी पति को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि घटना के दिन आरोपी दिल्ली से वापस आया था। चाय पानी पूछने की जगह पत्नी खेत को लेकर विवाद करने लगी और इसी दौरान आरोपी ने गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी।
विज्ञापन

मिश्रीपुर निवासी दुर्गेश प्रसाद उर्फ दुर्गा प्रसाद गांव में ही पांडित्य कर्म करते हैं। बीते बृहस्पतिवार सुबह घरेलू विवाद में दुर्गेश ने पत्नी दुर्गेशवती को लाइसेंसी राइफल से गोली मार दी थी। पेट में गोली लगने से घायल दुर्गेशवती की मौत उपचार के दौरान शुक्रवार दोपहर लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में हो गई थी। मृतका के पुत्र ने पिता के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

कोतवाल अरविंद राय ने बताया कि हत्यारोपी लखनऊ पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर मतवलिया पीर मजार के पास किसी वाहन के इंतजार में शनिवार को खड़ा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। लाइसेंसी राइफल भी पुलिस के कब्जे में है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि घटना के दिन वह दिल्ली से वापस आया था। पत्नी ने पानी के लिए भी नहीं पूछा और खेत बेचने का विरोध करने लगी। इस दौरान गुस्से में उसने गोली मार दी थी। कोतवाल ने बताया कि आरोपी को न्यायालय ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आठ माह से खुद बना रहा था अपना खाना
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि पत्नी से कई माह से विवाद चल रहा था। दरअसल ढाई बीघा खेत गांव के ही एक आदमी को बेचने का सौदा होने के साथ ही शाहजहांपुर निवासी एक शख्स से 15 बीघा खेत बेचने का सौदा भी दुर्गा प्रसाद ने कर लिया था। इसकी जानकारी होने पर पत्नी विरोध कर रही थी और बच्चों के भविष्य का हवाला देकर खेत बेचने से रोक रही थी। आरोपी का दावा है कि पिछले आठ माह से वह अपना खाना खुद बना रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed