फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   जंगली जानवर ने छह बकरियों को बनाया निवाला

जंगली जानवर ने छह बकरियों को बनाया निवाला

Sun, 14 Jan 2018 09:48 PM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
जंगली जानवर ने छह बकरियों को बनाया निवाला
जंगली जानवर ने छह बकरियों को बनाया निवाला
विज्ञापन


सादुल्लाहनगर-बलरामपुर। जंगली जानवर ने जंगल में चरने गई छह बकरियों को अपना निवाला बना लिया। जंगली जानवर के हमले से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से जंगल जानवर के हमले से सुरक्षा की गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने तेंदुआ या चीता के होने की आशंका जताई है।

रेहरा बाजार ब्लॉक के ग्राम जाफरापुर के प्रधान इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उक्त जानवर दो दिनों से लगातार वन रेंज सादुल्लाहनगर के विशुही नदी के किनारे जंगल की झाड़ियों में चरने जा रही बकरियों को अपना निवाला बना रहा है। ग्रामीण हबीबुल्लाह, असगर, सद्दीक, श्यामलला, सुमिरन व घोरहे ने बताया कि उनकी बकरियों को किसी जंगली जानवर ने अपना निवाला बना लिया है।
विज्ञापन


बकरियों व अन्य जानवरों के चारे की व्यवस्था की लिए जंगल के समीप लेकर जाना पड़ता है। इसी दौरान जंगली जानवर बकरियों पर हमला कर रहा है। रहमतपुर के ग्राम प्रधान शाह अहमद ने बताया कि जंगल में चीता व तेंदुआ अक्सर देखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि उन्हें इस संबंध में अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है। मामले की जानकारी मिली है। जांच कराई जा रही है। जंगल के किनारे बसे सभी ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed