{"_id":"5ffdd1308ebc3e340e6599a0","slug":"corona-vaccine-will-come-today-make-14-cold-chain-points-balrampur-news-lko559518895","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज आएगी कोरोना की वैक्सीन, 14 कोल्ड चेन प्वाइंट बनाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज आएगी कोरोना की वैक्सीन, 14 कोल्ड चेन प्वाइंट बनाए
विज्ञापन
बलरामपुर। 16 जनवरी से कोरोना टीकाकरण का पहला चरण शुरू होगा। इसकी तैयारियों में स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ प्रशासनिक अमला भी जुटा हुआ है। कोरोना वैक्सीन रखने के लिए जिले में कुल 14 कोल्ड चेन प्वाइंट बनाए गए है। सीएमओ कार्यालय में बनाए गए कोल्ड चेन हाउस में कोरोना वैक्सीन रखने के लिए दो डीप फ्रीजर सहित सात फ्रीजर उपलब्ध कराए गए हैं। जिले में 13 जनवरी की देर शाम तक वैक्सीन पहुंचने की संभावना है।
एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह ने मंगलवार को बताया कि कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा ड्राई रन सफलता पूर्वक संपन्न होने के बाद टीकाकरण की तैयारियां शुरू कर दी गई है। कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति के लिए जिले में कुल 14 कोल्ड चेन प्वाइंट बनाए गए हैं। जिला मुख्यालय पर संयुक्त चिकित्सालय एवं जिला महिला चिकित्सालय में कोल्ड चेन प्वाइंट बनाया गया है। जिला महिला चिकित्सालय से ही जिला मेमोरियल चिकित्सालय में भी कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति की जाएगी।
इसके अतिरिक्त तुलसीपुर व रेहरा बाजार ब्लॉक में दो-दो तथा हरैया सतघरवा, गैसड़ी, पचपेड़वा, श्रीदत्तगंज, गेड़ास बुजुर्ग, उतरौला एवं बलरामपुर सदर में एक-एक कोल्ड चेन प्वाइंट बनाया गया है। जिला संयुक्त चिकित्सालय में कोल्ड चेन हाउस पूरी तरह से तैयार है। कोल्ड चेन हाउस में कोरोना वैक्सीन रखने के लिए दो डीप फ्रीजर सहित कुल सात फ्रीजर उपलब्ध है। फ्रीजर में दो से आठ डिग्री सेंटीग्रेड तापमान में वैक्सीन रखा जाएगा। वैक्सीन की निगरानी के लिए जिले में कुल 28 कोल्ड चेन हैंडलर तैनात किए गए है। जिले को करीब साढ़े आठ हजार टीके उपलब्ध कराए जाऐंगे। पहले चरण में 7353 लोगों को टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण में जिले के सभी सरकारी व पंजीकृत अस्पतालों के डॉक्टर, चिकित्सा कर्मी, आशा व फ्रंट लाइन वर्कर शामिल होंगे। जिले में 13 जनवरी की देर शाम तक वैक्सीन पहुंचने की संभावना है।