फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   CORONA

तीसरी लहर आने से पहले अस्पतालों की व्यवस्था हो चाक चौंबद

Tue, 06 Jul 2021 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
CORONA
बलरामपुर। कोरोना की दूसरी लहर ने शासन-प्रशासन की लापरवाही के कारण हजारों लोगों की जान ली थी। ऐसे में आशंकित तीसरी लहर से पहले अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चुस्त दुरुस्त कर संसाधन युक्त बनायी जाए। यह मांग आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को प्रेषित ज्ञापन में की गयी।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार पांडेय, अतहर हुसैन, अभिषेक तिवारी इत्यादि की अगुवाई में कलेक्ट्रेट में जुटे आप कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम संबोधित एक ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि कोरोना की दूसरी लहर में लापरवाही के कारण लोगों को समुचित इलाज नहीं मिल सका जिसके कारण हजारों लोगों को अपनी जान गवांनी पड़ी। अब तीसरी लहर आने की संभावना विशेषज्ञ जता रहे हैं। ऐसे में तीसरी लहर आने से पहले ही स्वास्थ्य व्यवस्था को पूरी तरह सुदृढ़ कर चुस्त दुरुस्त बनवाया जाए। साथ ही जो जीवन रक्षक उपकरण बाजार मूल्य से भी अधिक पर खरीदे जा रहे हैं। उनकी उच्च स्तरीय जांच करा गड़बड़ी करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई के घेरे में लाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed