फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Nominations open for the Vishwa Kayastha Gaurav Samman.

Balrampur News: विश्व कायस्थ गौरव सम्मान के लिए नामांकन शुरू

Wed, 26 Aug 2026 02:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Nominations open for the Vishwa Kayastha Gaurav Samman.
विज्ञापन


लखनऊ। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से विश्व कायस्थ गौरव सम्मान-2026 का आयोजन किया जाएगा। समारोह 29 नवंबर को अटल बिहारी वाजपेयी कन्वेंशन सेंटर में होगा। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है जो 31 अक्तूबर तक चलेगी। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि समारोह का संदेश आपकी प्रतिभा-कायस्थ समाज का गौरव रखा गया है। इसमें अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यकारी अध्यक्ष ब्रिगेडियर अनिल श्रीवास्तव ने योग्य प्रतिभाओं के नाम प्रस्तावित करने की अपील की। नाम के साथ उपलब्धियों के प्रमाण, दस्तावेज और संबंधित वीडियो भेजे जा सकते हैं। चयन स्वतंत्र निर्णायक मंडल करेगा। नामांकन के लिए व्हाट्सएप नंबर 8384011828, 9971606201 पर संपर्क किया जा सकता है।

इन क्षेत्रों में मिलेगा सम्मान

सम्मान के लिए कला एवं संस्कृति, शिक्षा-साहित्य व शोध, सामाजिक सेवा, विज्ञान-तकनीक एवं इंजीनियरिंग, चिकित्सा, खेल-योग, व्यापार-उद्योग एवं उद्यमिता, लोक सेवा-प्रशासन, धर्म-अध्यात्म एवं भारतीय संस्कृति, राजनीति-जनप्रतिनिधित्व, पत्रकारिता-मीडिया और पर्यावरण-कृषि एवं विशिष्ट जनसेवा को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed