फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The Juloos e Mohammadi procession will be taken out along the traditional route today.

Balrampur News: परंपरागत मार्ग से आज निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी

Wed, 26 Aug 2026 02:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
The Juloos e Mohammadi procession will be taken out along the traditional route today.
लखनऊ। जुलूस-ए-मोहम्मदी 26 अगस्त बुधवार को परंपरागत मार्ग और तय व्यवस्था के अनुसार निकाला जाएगा। सोमवार को टकसाल फिरंगी महल में जिला प्रशासन और ऑल इंडिया मोहम्मदी मिशन के जिम्मेदारों की बैठक में इसकी तैयारियों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

काजी-ए-शहर मुफ्ती अबुल इरफान मियां ने कहा कि सभी अंजुमनें अपने-अपने क्षेत्रों से जुलूस लेकर दरगाह शाह मीना पहुंचेंगी। इसके बाद मुख्य जुलूस में शामिल होकर दोपहर दो बजे ज्योतिबा फुले पार्क पहुंचेंगी, जहां जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी मनाया जाएगा। एडीसीपी वेस्ट धनंजय कुमार कुशवाहा ने कहा कि जुलूस परंपरागत मार्ग से ही निकलेगा। किसी नए मार्ग या नई परंपरा की अनुमति नहीं होगी। सैयद इकबाल हाशमी ने प्रशासन को मोहम्मदी मिशन की ओर से पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

बैठक में एसीपी चौक शुभम कुमार, एसओ चौक नागेश उपाध्याय समेत मिशन के मौलाना अफ्फान अतीक, मौलाना शकील निजामी, एडवोकेट आमिर रसूल, चौधरी अताउर रहमान, मुबीन अहमद और एडवोकेट फैजान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed