फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Construction of Ganjhawa underpass will start soon

Balrampur News: गैंजहवा अंडरपास का जल्द ही शुरू होगा निर्माण

Thu, 28 Sep 2023 08:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 08:31 PM IST
विज्ञापन
Construction of Ganjhawa underpass will start soon
बलरामपुर। गैंजहवा रेलवे लाइन के कारण करीब दस हजार लोगों का आवागमन प्रभावित है। रेलवे ने लाइन से होकर आने- जाने पर रोक लगा दी है। इससे लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष साकेत मिश्र ने समस्या की जानकारी होने पर गैंजहवा के रेलवे लाइन पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रेलवे लाइन के पास अंडरपास निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही ग्रामीणों की समस्या दूर हो जाएगी। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की और पूरी स्थिति की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने गैसड़ी क्षेत्र का भी भ्रमण किया। कहा कि जिले की सड़कों को गड्ढा मुक्त किए जाने का अभियान जल्द ही शुरू होगा। शासन से इसके लिए बजट मिल गया है, जो भी क्षतिग्रस्त सड़कें हैं उनका भी निर्माण होगा। उन्होंने अन्य समस्याओं के निराकरण पर भी जोर दिया। इसके साथ ही पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान मनीष शुक्ल, राम उज़ागर औझा पूर्व प्रधान, गौतम तिवारी प्रधान दुर्गापुर, अशोक सिंह प्रधान दुल्हापुर, सेन सिंह गैंजहवा प्रधान, बसंत लाल प्रधान लालनगर, आनन्द सिंह, राजू ओझा, आवेश ओझा, अशरफी कुरील, समोखन गौतम, शत्रुहन गौतम, तीर्थ गौतम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed