फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Congress stunned by the victory in Haraiya Satgharwa block

हरैया सतघरवा ब्लॉक में मिली जीत से कांग्रेसी गदगद

Sun, 11 Jul 2021 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Congress stunned by the victory in Haraiya Satgharwa block
बलरामपुर। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हरैया सतघरवा ब्लॉक से पार्टी प्रत्याशी की जीत से कांग्रेस कार्यकर्ता गदगद हैं। पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई।
विज्ञापन

शिविर कार्यालय पर रविवार को आयोजित बैठक में सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए पूर्व विधायक मंगल देव सिंह ने कहा कि इस तानाशाही सरकार ने सत्ता के बल पर जहां जिले के 8 ब्लॉक प्रमुख पदों पर जबरन कब्जा किया वहीं हरैया सतघरवा ब्लॉक में तमाम कोशिशों के बावजूद जीत हासिल नहीं कर पाई।
विज्ञापन

यहां पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी अविरल सिंह ने जीत दर्ज कर सत्ताधारी दल को मुंहतोड़ जवाब दिया। पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने कहा कि यह जीत सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और हरैया सतघरवा के सभी बीडीसी व आम जनता की जीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता की भलाई के लिए हम लोग हमेशा संघर्षरत रहेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने कहा कि सत्ताधारी नेताओं की गुंडई के आगे जहां समाजवादी पार्टी ने पूरी तरह आत्म समर्पण कर दिया वहीं कांग्रेस के समर्थित प्रत्याशी का जीतना अपने आप में मायने रखता है।

इस अवसर पर पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख अविरल सिंह ने सभी लोगों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर विनय मिश्रा, मोहम्मद जमील, अमिरिका प्रसाद, राज बहादुर यादव, शिवलाल, मास्टर हनीफ, डॉ. प्रतीक मिश्रा, देव प्रकाश मिश्रा, विनोद मिश्रा, मेहतबा खां व अवधेश पाल सिंह सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed