{"_id":"63b5b6f91460c3778f6433a6","slug":"complainant-did-not-reach-in-block-day-balrampur-news-lko665064864","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: ब्लॉक दिवस में नहीं पहुंचे फरियादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: ब्लॉक दिवस में नहीं पहुंचे फरियादी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। ब्लॉकों में बुधवार को आयोजित होने वाला ब्लॉक दिवस अव्यवस्था की भेंट चढ़ गया। अधिकांश ब्लॉकों में बीडीओ ने ये जिम्मेदारी मताहतों को सौंप रखी थी। यही नहीं ब्लॉक दिवस में आम जनता की सहभागिता शून्य रही। ब्लॉकों में शिकायत लेकर कोई भी फरियादी नहीं पहुंचा।
श्रीदत्तगंज विकासखंड में ब्लॉक दिवस के आयोजन की जिम्मेदारी संयुक्त खंड विकास अधिकारी जितेंद्र त्रिपाठी के पास थी। बुधवार को वह कार्यालय में मौजूद थे, मगर कोई फरियादी ही नहीं आया।
पचपेड़वा विकासखंड में भी यही नजारा था। यहां भी कोई फरियादी नहीं दिखा। आमतौर पर किसी को ब्लॉक दिवस के बारे में जानकारी ही नहीं थी। बीडीओ सुमित कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह आवास के कार्यों में व्यस्त हैं। फिर भी अगर कोई व्यक्ति आएगा तो उसकी समस्या का समाधान जरूर किया जाएगा।
विज्ञापन
तुलसीपुर ब्लॉक के सभागार में ब्लॉक दिवस का आयोजन हुआ। मगर यहां भी कोई फरियादी नहीं आया। बीडीओ राजीव मोहन त्रिपाठी ने बताया कि वह बैठक में शहर आए हैं। ब्लॉक दिवस का आयोजन संयुक्त खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार सिन्हा की देखरेख में हो रहा है। कोई शिकायत नहीं आई है। बलरामपुर सदर ब्लॉक में भी सन्नाटा दिखा।