फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Competition will be interesting among veterans on the post of president

अध्यक्ष पद पर दिग्गजों के बीच रोचक होगा मुकाबला

Fri, 12 Feb 2021 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Competition will be interesting among veterans on the post of president
बलरामपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी पर इस बार दिग्गजों के बीच रोचक मुकाबला होने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। शुक्रवार को शासन ने अध्यक्ष पद को अनारक्षित घोषित कर दिया है। अनारक्षित घोषित होने के बाद सत्ता तथा विपक्ष के राजनीतिक दिग्गज इस सीट पर कब्जा करने की जुगत में जुट गए हैं। सदस्य पदों पर भी दिग्गजों के समर्थक इस बार रोचक लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन

22 मई 1997 को बलरामपुर जिला घोषित हुआ था। छह महीने तक जिला पंचायत अध्यक्ष का कार्यभार गोंडा जिला पंचायत की अध्यक्ष डॉ. सीमा पांडेय ने देखा। वर्ष 1998 में अध्यक्ष पद के लिए पहला चुनाव हुआ और शासन ने यह सीट पिछड़ा वर्ग महिला के लिए घोषित कर दी। चुनाव के बाद सोनपता अध्यक्ष बनी। वर्ष 2001 में शासन ने अध्यक्ष पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित कर दी। इस बार इस सीट पर पूर्व सांसद स्व. सत्यदेव की पत्नी स्व. सरोजरानी अध्यक्ष बनी।
विज्ञापन

वर्ष 2005 में यह सीट अनारक्षित हो गई और इस बार इस सीट पर पूर्व सांसद रिजवान जहीर की पत्नी हुमा रिजवान ने चुनाव जीता। वर्ष 2010 में यह सीट फिर सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुई और राजनीतिक समीकरण के चलते इस पद पर दूसरी बार हुमा रिजवान निर्विरोध चुनी गई। वर्ष 2015 में शासन ने इस सीट को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित की। इस सीट पर सपा समर्थित रामावती ने अपना कब्जा जमाया। 2021 में शासन ने इस सीट को एक बार फिर अनारक्षित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीतिक दिग्गज सीट के आरक्षण के इंतजार में चुप्पी साधे हुए थे। आरक्षण घोषित होते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है। संभावित उम्मीदवार पहले जिला पंचायत सदस्य पदों पर अपने समर्थकों को चुनाव लड़ाकर जीत सुनिश्चित करने की रणनीति तैयार कर रहे है। अब देखना यह होगा कि आने वाले समय में इस प्रतिष्ठित कुर्सी पर किसका कब्जा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed