बलरामपुर। समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रिजर्व पुलिस लाइंस बलरामपुर में पुलिस कर्मियों के लिए नवनिर्मित कैंटीन का समारोहपूर्वक फीता काटकर लोकार्पण किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री चेतन चौहान, समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, डीएम कृष्ण करूणेश, डीआईजी राकेश सिंह, एसपी देवरंजन वर्मा, एएसपी एके मिश्र सहित तमाम जनप्रतिनिधि व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
सीएम ने कैंटीन का भ्रमण कर उसमें मिलने वाले रोजमर्रा के सामानों का निरीक्षण भी किया। एसपी ने बताया कि इस कैंटीन में पुलिस कर्मियों को बाजार रेट से कम कीमत पर अच्छा सामान एक ही छत के नीचे मिलेगा। अपनी व्यस्त दिनचर्या में पुलिस कर्मी परिवार तथा अपने जरूरत का समान आसानी से खरीद सकेंगे।