फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Children learned discipline and leadership skills through scouting activities

Balrampur News: स्काउटिंग गतिविधियों से बच्चों ने सीखा अनुशासन और नेतृत्व क्षमता

Sat, 19 Sep 2026 10:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 19 Sep 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Children learned discipline and leadership skills through scouting activities
फोटो-13-बलरामपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय खगईजोत में विद्या​र्थियों को स्काउट-गाइड की जानकारी 
बलरामपुर। उच्च प्राथमिक विद्यालय खगईजोत में शनिवार को स्काउटिंग गतिविधियों का आयोजन किया गया। उच्च प्राथमिक स्तर के पाठ्यक्रम में शामिल स्काउटिंग विषय के तहत आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में अनुशासन, सहयोग, नेतृत्व क्षमता और सेवा-भावना विकसित करना रहा।
विज्ञापन



जिला स्काउट मास्टर महमूदुल हक के नेतृत्व में विद्यार्थियों को स्काउटिंग के महत्व, इतिहास और उद्देश्यों की जानकारी दी गई। इसके बाद टोली निर्माण, हॉर्स शू स्टैंडिंग और ताली अभ्यास सहित विभिन्न गतिविधियां कराई गईं। जिला स्काउट मास्टर ने स्काउटिंग से संबंधित अभिलेखों की तैयारी और उनके रखरखाव के बारे में भी विद्यार्थियों को जानकारी दी।
विज्ञापन




विद्यालय की प्रधानाध्यापक सरिता श्रीवास्तव और गाइड यूनिट लीडर शीरी खानम ने टोली निर्माण की प्रक्रिया बताते हुए बच्चों को आगामी शनिवार को होने वाली टोली निर्माण गतिविधि के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी करके आने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन अनुशासन और उत्साह के साथ करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




कार्यक्रम में शिक्षक अर्चना शुक्ला, ज्योति सिंह, रूबी सोनी और अजीत कुमार समेत विद्यालय के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed