फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Children from six resistant families received the vaccine

Balrampur News: छह प्रतिरोधी परिवार के बच्चों को लगा टीका

Wed, 19 Aug 2026 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 19 Aug 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Children from six resistant families received the vaccine
फोटो-39-बलरामपुर के खखरेभारी गांव में टीकाकरण शिविर में मौजूद लोग ।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस (वीएचएसएनडी) पर बुधवार को खखरेभारी गांव में टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। गर्भवती व नवजात का स्वास्थ्य परीक्षण कर टीके लगाए गए। शिविर में छह प्रतिरोधी परिवार के बच्चों को टीका लगाए गए।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोकहिया की टीम ने गांव में शिविर लगाकर लोगों को नियमित टीकाकरण के फायदे बताए। फार्मासिस्ट सुनील कुमार गुप्त ने कहा कि गर्भवती को प्रसव से पूर्व कम से कम छह बार अवश्य जांच करानी चाहिए। समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने से प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा सुरक्षित रहते हैं। फार्मासिस्ट ने बताया कि एएनएम ने सूचना दी थी कि गांव में कुछ
विज्ञापन

अभिभावक अपने बच्चे को टीका नहीं लगवा रहे थे। शिविर में अभिभावकों को टीके के फायदे बताते हुए नियमित टीकाकरण के लिए समझाया गया। स्वास्थ्य टीम के समझाने पर अभिभावक अपने बच्चे को टीका लगवाने के लिए मान गए। छह प्रतिरोधी परिवार के बच्चों का नियमित टीकाकरण किया गया है। एएनएम वंदना कुशवाहा ने चार गर्भवती का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जच्चा-बच्चा की सुरक्षा के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच व पौष्टिक आहार का सेवन करने का सुझाव दिया। आशा रूबी मिश्रा, आरती मिश्रा, पंचायत सहायक बिंदु व सीमा मिश्रा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed