{"_id":"6aaec12272f6c84efa0c91d1","slug":"children-celebrated-radha-ranis-birthday-by-cutting-a-cake-balrampur-news-c-99-1-slko1018-155038-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: केक काटकर बच्चों ने मनाया राधा रानी का जन्मोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: केक काटकर बच्चों ने मनाया राधा रानी का जन्मोत्सव
Sat, 19 Sep 2026 10:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 19 Sep 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
फोटो-30-बलरामपुर के प्राथमिक विद्यालय में राधाष्टमी मनाते विद्यार्थी ।-स्रोत : विभाग
रेहरा बाजार। प्राथमिक विद्यालय रेहरा बाजार प्रथम में शनिवार को श्री राधाष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल रहा। विद्यालय के श्यामपट्ट पर ‘श्री राधाष्टमी उत्सव’ और ‘हैप्पी बर्थडे’ लिखकर आकर्षक सजावट की गई।
कार्यक्रम के दौरान मेज पर सजे केक को बच्चों ने काटकर राधा रानी का जन्मोत्सव मनाया। केक काटते समय बच्चों ने तालियां बजाईं और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने राधा-कृष्ण के भजन प्रस्तुत किए और जयकारे लगाए। इससे विद्यालय परिसर का वातावरण भक्तिमय हो गया।
शिक्षक कृष्ण कुमार मिश्रा ने बच्चों को श्री राधा रानी के जीवन, उनके आदर्शों और श्रीकृष्ण के प्रति उनके निस्वार्थ प्रेम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में त्योहारों का विशेष महत्व है। इनके माध्यम से बच्चों को अपनी परंपराओं, संस्कारों और धार्मिक-सांस्कृतिक मूल्यों को समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने विद्यार्थियों को आपसी प्रेम, सद्भाव और अच्छे संस्कार अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र सिंह, शिक्षक प्रवीण तिवारी, शिक्षिका उषा देवी, पम्मी गुप्ता और प्राची पांडेय सहित विद्यालय के सभी कर्मचारी मौजूद रहे। शिक्षकों ने बच्चों के साथ मिलकर कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया। अंत में सभी छात्र-छात्राओं को केक और प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।