फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Children at 60 Anganwadi centers will receive fresh and nutritious food

Balrampur News: 60 आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को मिलेगा ताजा और पौष्टिक भोजन

Tue, 22 Sep 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 22 Sep 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Children at 60 Anganwadi centers will receive fresh and nutritious food
फोटो-28-बलरामपुर के कलेक्ट्रेट में एमओयू के दौरान मौजूद अ​धिकारी व अन्य।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। जिले को कुपोषण मुक्त बनाने की दिशा में जिला प्रशासन और जोमैटो फीडिंग इंडिया ने पहल की है। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन के नेतृत्व में मंगलवार को दोनों के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इसके तहत पहले चरण में रेहरा बाजार की 21 ग्राम पंचायतों के 60 आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को निशुल्क ताजा, गर्म और पौष्टिक नाश्ता व दोपहर का भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। योजना का शुभारंभ दो अक्तूबर को केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह करेंगे।
विज्ञापन


भोजन तैयार करने के लिए अचलपुर चौधरी में केंद्रीय रसोई स्थापित की जाएगी। यहां से पांच विशेष वाहनों के माध्यम से निर्धारित समय पर आंगनबाड़ी केंद्रों तक भोजन पहुंचाया जाएगा। बच्चों को विविध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए 12 दिवसीय रोटेशन मेन्यू तैयार किया गया है। इसमें पोहा, दूध का दलिया, इडली-सांभर, खीर, सेवई, रागी का दलिया, मौसमी फल और गुड़-चना के साथ दाल, तहरी, पालक-बेसन कढ़ी, चना-पालक दाल, पनीर-वेजिटेबल पुलाव और मौसमी सब्जियां शामिल हैं।
विज्ञापन


योजना के तहत छह माह से तीन वर्ष और तीन से छह वर्ष तक के बच्चों के साथ गर्भवती व धात्री महिलाओं के पोषण पर भी ध्यान दिया जाएगा। बच्चों की उपस्थिति, वजन और लंबाई की डिजिटल निगरानी की जाएगी। फेस रिकग्निशन प्रणाली और पोषण ट्रैकर के आंकड़ों के माध्यम से प्रगति का आकलन किया जाएगा। पहले चरण के अनुभव के आधार पर योजना का विस्तार 218 आंगनबाड़ी केंद्रों तक करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed