फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Bhajan Sandhya in Hanumangarhi of Balrampur

Balrampur News: हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा...

Tue, 21 Feb 2023 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 21 Feb 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Bhajan Sandhya in Hanumangarhi of Balrampur
बलरामपुर के तुलसीपुर स्थित हनुमानगढ़ी में भजन गाती गायिका। संवाद
तुलसीपुर (बलरामपुर)। श्री श्याम सेवक परिवार की तरफ से सोमवार को हनुमानगढ़ी मंदिर के प्रांगण में भजन संध्या का आयोजन किया गया। यहां सजाई गई श्री खाटू श्याम की भव्य झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। भजन संध्या में खाटू श्याम के भजन सुनकर भक्त भावविभोर हो गए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्वांचल विकास बोर्ड के सलाहकार साकेत मिश्र ने खाटू श्याम का पूजन कर आरती उतारी। जयपुर से आईं गायिका आयुष्मानी व अयोध्या से आईं अंजलि मौर्य ने पवनसुत हनुमान के भजन से भजन संध्या का शुभारंभ किया। दोनों गायिकाओं ने हनुमत तेरे कितने नाम, यह सब आते हमारे काम..., हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा..., श्री श्याम ही हैं सब का रखवाला..., शिव भी तू है हनुमत भी है, तू ही श्याम राम भी तू है... आदि भजन से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजक अरुण देव आर्य, भूपेंद्र गुप्ता, राहुल सोनी, संजय गुरुकुल, अजय गुप्ता, संजय गुप्ता, शुभम, विजय गुप्ता, विवेक मोदनवाल व बनारसी लाल ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया। भजन संध्या के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्घालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed