फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Teams from Balrampur, Gasdi, Rehra, and Pachpedwa have reached the TPL semi-finals

Balrampur News: टीपीएल के सेमीफाइनल में पहुंचीं बलरामपुर, गैसड़ी, रेहरा व पचपेड़वा की टीमें

Sun, 04 Oct 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 04 Oct 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Teams from Balrampur, Gasdi, Rehra, and Pachpedwa have reached the TPL semi-finals
फोटो-9-बलरामपुर के स्पोटर्स स्टेडियम में क्रिकेट खेलते ​खिलाड़ी ।-संवाद
बलरामपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही टीचर्स प्रीमियर लीग के दूसरे दिन शनिवार को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। चार मैचों में बलरामपुर, गैसड़ी, शिवपुरा और पचपेड़वा की टीमों ने जीत दर्ज की। बलरामपुर, गैसड़ी और पचपेड़वा की टीमों ने जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जबकि रेहरा बाजार की टीम हार के बावजूद बेहतर रन रेट के आधार पर सेमीफाइनल में पहुंच गई।
विज्ञापन

शनिवार को पहला मुकाबला बेसिक वॉरियर्स बलरामपुर और रेहरा बाजार के बीच खेला गया। बलरामपुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। रेहरा बाजार की टीम 12 ओवर में 96 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बलरामपुर की टीम ने कप्तान ओम तेवतिया की शानदार बल्लेबाजी के दम पर आसानी से जीत हासिल कर ली। ओम तेवतिया ने महज 27 गेंदों पर नाबाद 65 रन की पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला गैसड़ी और उतरौला की टीमों के बीच हुआ। गैसड़ी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। जवाब में उतरौला की पूरी टीम 11.3 ओवर में 69 रन पर सिमट गई। गैसड़ी ने 93 रन से जीत दर्ज की। अभ्युदय को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा मुकाबला तुलसीपुर और शिवपुरा के बीच खेला गया। तुलसीपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में छह विकेट पर 70 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिवपुरा की टीम ने अंकुर यादव की 12 गेंदों पर 47 रन की विस्फोटक पारी की बदौलत महज 5.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। अंकुर यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
चौथा मुकाबला बेसिक वॉरियर्स देवीपाटन और बेसिक वॉरियर्स पचपेड़वा के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए पचपेड़वा की टीम ने शिवकुमार के 35 गेंदों पर 88 रन और रविकांत मिश्रा के 32 गेंदों पर 62 रन की पारियों की बदौलत 12 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए। 190 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवीपाटन की टीम छह विकेट पर 78 रन ही बना सकी। पचपेड़वा ने 111 रन से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। शिवकुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

इस अवसर पर विकास कांत पांडेय, सौभाग्य पाठक, देवेंद्र नाथ तिवारी, वैभव ओझा, अनूप कुमार सिंह और मोहित देव त्रिपाठी सहित तमाम शिक्षक व खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed