फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   102 workers examined, six registered at health camp

Balrampur News: स्वास्थ्य शिविर में 102 श्रमिकों का परीक्षण, छह का पंजीयन

Sat, 03 Oct 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 03 Oct 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
102 workers examined, six registered at health camp
फोटो-16-बलरामपुर में ​शिविर लगाकर श्रमिकों का पंजीकरण करते कर्मी ।-स्रोत : विभाग
उतरौला। सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को अटल चौक पर श्रमिक स्वास्थ्य सम्मान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 102 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाएं वितरित कीं। चिकित्सकों ने श्रमिकों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया।
विज्ञापन


शिविर में श्रमिकों की विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने और परेशानी होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन


इस दौरान श्रम विभाग की ओर से श्रमिकों को भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीयन की प्रक्रिया और इससे जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई। पात्रता पूरी करने वाले छह निर्माण श्रमिकों का मौके पर ही पंजीयन किया गया। अधिकारियों ने बताया कि पंजीयन के बाद पात्र श्रमिक शासन की ओर से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले सकेंगे। शिविर में श्रमिकों को योजनाओं का लाभ पाने के लिए जरूरी औपचारिकताओं की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने पात्र श्रमिकों से बोर्ड में पंजीयन कराने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed