फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Balrampur was ranked 10th in the state in family planning

परिवार नियोजन में जिले को मिला 10वां स्थान

Tue, 06 Aug 2019 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Balrampur was ranked 10th in the state in family planning
बलरामपुर। 11 से 31 जुलाई तक चले जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े में 1601 महिलाओं ने अंतरा अपनाकर जिले को प्रदेश में 10वां स्थान दिलाया है। जिले को प्रदेश की टॉप-10 सूची में शामिल कराने में श्रीदत्तगंज व रेहरा बाजार ब्लॉक का महत्वपूर्ण योगदान है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि 11 से 31 जुलाई तक जिले में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मनाया गया था। इसके तहत जिले के सभी सीएचसी, पीएचसी, संयुक्त जिला चिकित्सालय, जिला मेमोरियल चिकित्सालय एवं महिला चिकित्सालय में परिवार कल्याण व परिवार नियोजन स्टॉल लगाए गए थे। परिवार नियोजन के लिए 21 दिन में जिले की 1601 महिलाओं ने गर्भनिरोधक अंतरा इंजेक्शन लगवाया।
विज्ञापन

जिले के सीएचसी तथा महिला व पुरुष चिकित्सालय में विशेष नसबंदी शिविर का भी आयोजन किया गया। नसबंदी में भी पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं ने अधिक दिलचस्पी दिखाई। पूरे पखवाड़े में एक पुरुष व 66 महिलाओं ने नसबंदी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले को टॉप-10 की सूची में शामिल कराने में श्रीदत्तगंज व रेहरा बाजार ब्लॉक का महत्वपूर्ण योगदान रहा। 14 महिला और एक पुरुष नसबंदी तथा 300 अंतरा इंजेक्शन लगाकर श्रीदत्तगंज ब्लॉक जिले में पहले स्थान पर रहा। 266 प्रसव पूर्व तथा 96 प्रसव के बाद कॉपर टी की सेवाएं देकर रेहरा बाजार ब्लॉक जिले में अव्वल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed