फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Balrampur tops in vaccination of pregnant women and children

Balrampur News: गर्भवती व बच्चों के टीकाकरण में बलरामपुर अव्वल

Sat, 13 Apr 2024 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 13 Apr 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Balrampur tops in vaccination of pregnant women and children
बलरामपुर। गर्भवती व बच्चों के टीकाकरण के मामले में बलरामपुर जनपद उत्तर प्रदेश में अव्वल रहा है। 13 मार्च से 12 अप्रैल तक 22 हजार 950 लोगों का टीकाकरण कर जिले ने यह उपलब्धि हासिल की है। जिले को यह उपलब्धि मिलने पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने टीकाकरण में लगे सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि 13 मार्च से अब तक टीकाकरण का आठ सत्र दिवस आयोजित किया गया। यू-विन पोर्टल के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग की तरफ से गर्भवती व बच्चों के टीकाकरण की निगरानी कराई गई। इसके अलावा निगरानी के लिए जिला स्तर से भी विशेष टीमें लगाई गई थी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एके शुक्ल ने बताया कि इस एक माह के अंदर जिले में 5828 गर्भवती को टिटनेस का टीका लगाया गया है।
विज्ञापन

इसी तरह शून्य से एक साल की आयु वाले 19 हजार 122 बच्चों तथा एक से पांच साल की आयु वाले 3237 बच्चों को बीसीजी, पोलियो व हेपेटाइटस सहित अन्य गंभीर बीमारियों से बचाव का टीका लगाया गया है। इस तरह जिले में कुल 22950 गर्भवती व बच्चों का टीकाकरण किया गया है। सीएमओ ने बताया कि राज्य स्तर से जारी सूची में बलरामपुर जिले को पहला, अलीगढ़ को दूसरा, बरेली को तीसरा व गाजियाबाद को चौथा स्थान मिला है। उन्होंने इसे टीम वर्क से मिली उपलब्धी बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed