{"_id":"63373abd7516806dc37a8fca","slug":"balrampur-muslim-meeting-juloos-balrampur-news-lko6508852137","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलूस-ए-मोहम्मदी में हथियार के प्रदर्शन पर रहेगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलूस-ए-मोहम्मदी में हथियार के प्रदर्शन पर रहेगी रोक
विज्ञापन
बलरामपुर के सरायफाटक स्थित ईदगाह मैदान में जुलूस-ए-मोहम्मदी की तैयारी बैठक को संबोधित करते सैय्?
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। पैगंबर-ए-इस्लाम मोहम्मद साहब के यौमे पैदाइश पर 8 व 9 अक्तूबर को नगर में निकलने वाले जुलूस में हथियारों का प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। जुलूूस में अकीदतमंद इस्लामी लिबास में ही शामिल होंगे। जुलूस की अगुवाई उलेमा करेंगे।
यह बातें शुक्रवार को नगर के मोहल्ला सराय फाटक स्थित ईदगाह मैदान में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए शहर मुफ्ती मौलाना मसीह अहमद कादरी ने कही। कहा कि 8 अक्तूबर की रात मोहल्ला नौशहरा स्थित बड़ी ईदगाह से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकलकर वीर विनय चौराहा होते हुए पुरानी चौक पर पहुंचकर समाप्त होगी। 9 अक्तूबर की सुबह 8 बजे नौशहरा स्थित बड़ी ईदगाह से जुलूस निकल कर अपने परंपरागत मार्गों से होते हुए वीर विनय चौराहा स्थित प्राइवेट बस स्टैंड पर आकर समाप्त होगा।
मौलाना मोहम्मद उमर व मौलाना शमीम अहमद ने कहा कि जुलूस के दिन सभी अकीदतमंद अपनी दुकान व अन्य कारोबार बंद करके जुलूस ए मोहम्मदी में जरूर शामिल हों। जुलूस के दौरान सिर्फ दरूद शरीफ और इस्लामी नारे ही लगाएं। अंजुमन गुलामाने मुस्तफा नौजवान कमेटी सराय फाटक के सदर हाफिज शब्बू ने कहा कि अंजुमन की तरफ से वीर विनय चौराहे पर आकर्षक गेट और चौक बाजार तक रंगीन झालरों को सजाने की तैयारी की जा रही है। सैयद अहमद रजा ने कहा कि जुलूस में हुड़दंग करने वालों, स्प्रे का छिड़काव करने वालों और डीजे बजाने वालों को जुलूस में शामिल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली ने कहा कि दोनों दिन निकलने वाले जुलूस ए मोहम्मदी को देखते हुए जुलूस मार्ग पर विशेष साफ-सफाई और चूने का छिड़काव कराया जाएगा। जामिया अहले सुन्नत फखरुल उलूम मदरसा के प्रधानाचार्य मौलाना अब्दुल वहाब ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक के बाद शहर मुफ़्ती ने आपसी भाईचारा, कौम की तरक्की व जुलूस की कामयाबी के लिए दुआ की। इस दौरान मौलाना अब्दुल सलाम, समर जावेद, मास्टर हसन कुरैसी, अन्नू, सुद्धु, पन्ना, हीरा व जुनैद आदि मौजूद रहे।