फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   balrampur,Exam,merit list

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावियों को किया जाएगा सम्मानित

Sun, 03 Jul 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
balrampur,Exam,merit list
फोटो-3-बलरामपुर के फातिमा स्कूल में आयोजित बैठक में अतिथियों का स्वागत करते एसोसिएशन के पदाधिकार? - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। जिले के सभी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावियों को एक मंच पर सम्मानित किया जाएगा। यह निर्णय रविवार को यूपी सेल्फ फाइनेंस मैनेजर प्रिंसिपल वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में लिया गया। बैठक में चार एजेंडे पर मुख्य रूप से रणनीति बनाकर उसके क्रियान्वयन पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

फातिमा स्कूल में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. एमपी तिवारी ने कहा कि संघ की मजबूती के लिए स्कूलों का एकजुट होना आवश्यक है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. रमाकांत वर्मा, महासचिव डॉ. पम्मी पांडे व संयुक्त सचिव असलम शेर खान तथा डॉ. अभय श्रीवास्तव ने कहा कि 23 जुलाई को देवीपाटन मंडल के यूपी बोर्ड, सीबीएसई व आईसीएसई के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

फातिमा स्कूल के प्रिंसिपल फादर अरुण मॉरिस ने कहा कि बैठक में पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उत्कृष्ट कार्य करने पर डॉ. अविनाश पांडे को साल, प्रशस्ति पत्र एवं एसोसिएशन का कलर पहना कर सम्मानित किया गया है। इस मौके पर क्रांति सिंह, रितेश अग्रवाल, रेनू तिवारी, अंसार अहमद, अफरोज खान, अवधेश नारायण अग्रवाल, विनोद सिंह कलहंस, अक्षत पांडे, रमेश चंद्र तिवारी, रीता चौधरी, वीर गौरव सिंह, जीडी पांडेय, पंकज अग्रवाल, डॉ. पवन कुमार नंदा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed