फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Aulia Mazar is associated with the memories of Hazrat Syedna

Balrampur News: हजरत सैयदना की यादों से जुड़ा है औलिया मजार

Mon, 14 Jul 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 14 Jul 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Aulia Mazar is associated with the memories of Hazrat Syedna
बलरामपुर के चांद औलिया में ​​स्थित बाबा का मजार।-संवाद
उतरौला (बलरामपुर)। उतरौला के चांद औलिया मजार एक प्रसिद्ध सूफी संत हजरत सैयदना शाह चांद मियां औलिया से जुड़ा है। वह 13 वीं शताब्दी में यहां आकर बस गए थे। उन्हें लोग सूफी संत के रूप में मानते थे। 300 वर्ष पहले यहां उनकी मजार बनाई गई और यह दरगाह के रूप में स्थापित है।
विज्ञापन

यह मजार उतरौला शहर के केंद्र में स्थित है और क्षेत्र के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक स्थल है।यहां हर साल उर्स का आयोजन किया जाता है। जिसमें दूर-दूर से लोग शामिल होते हैं।
विज्ञापन

उर्स के दौरान, मजार को फूलों और रोशनी से सजाया जाता है और कव्वाली का आयोजन किया जाता है। इस बार छांगुर पर हुई कार्रवाई से आयोजन नहीं हो सका। इसलिए दरगाह में सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरगाह के खादिम परहेजगार ने बताया कि हजरत सैयदना शाह चांद मियां औलिया प्रसिद्ध सूफी संत थे। जिन्होंने अपना जीवन लोगों की सेवा में समर्पित किया था। उन्हें चांद औलिया के नाम से जाना जाता था। खादिम परहेजगार ने बताया कि यह मजार क्षेत्र के लोगों के लिए धार्मिक व सांस्कृतिक स्थल है, जहां लोग मनोकामनाएं लेकर आते हैं और प्रार्थना करते हैं। इस मजार से लोगों की आस्था जुड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed