{"_id":"64b91a1bc4562dc4660f25a5","slug":"arto-launched-campaign-challaned-28-vehicles-balrampur-news-c-99-1-brp1001-1228-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: एआरटीओ ने चलाया अभियान, 28 वाहनों का किया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: एआरटीओ ने चलाया अभियान, 28 वाहनों का किया चालान
Thu, 20 Jul 2023 04:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 20 Jul 2023 04:57 PM IST
विज्ञापन
फोटो-5-
31 जुलाई तक चलेगा सड़क सुरक्षा पखवाड़ा, यातायात नियमों की दी जा रही जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के चौथे दिन परिवहन विभाग द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। एआरटीओ अरविंद कुमार ने नियमों का पालन न करने वाले 28 वाहनों का चालान किया, जिसमें निजी स्कूलों की तीन बसें भी शामिल हैं।
सड़क दुर्घटना को नियंत्रित करने के लिए 31 जुलाई तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसमें वाहन चालकों को यातायात नियम व सड़क सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी जा रही है। साथ ही वाहन चलाते समय नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई भी की जा रही है।
इसी क्रम में एआरटीओ ने बृहस्पतिवार को उतरौला व गोंडा मार्ग पर चेकिंग अभियान चालाया। एआरटीओ ने बताया कि बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट व उल्टी दिशा में आवागमन करने वाले 25 वाहनों का चालान किया गया है। साथ ही बिना फिटनेस कराए बच्चों को स्कूल लाने ले जाने वाले तीन स्कूल बसाें पर भी कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है।